जांजगीर-चांपा, 17 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय अंतर्गत Revamped राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों जिला समन्वयक एवं संकाय सदस्य, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र पर भर्ती हेतु 29 दिसंबर 2025 तक सायं 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ.ग.) पिन 495668 के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन केवल डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सूचना पटल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
घने वनांचल के विद्यालय पहुँचे कलेक्टर, शिक्षा के नवाचारों को सराहाविद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना, अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय मॉडल बतायासुदूर वनांचल में शिक्षा के नवाचारों का सजीव उदाहरण बना शासकीय प्राथमिक शाला लामीखार
रायगढ़, 20 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ विकासखण्ड के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने धरमजयगढ़ तहसील के अंतिम छोर पर स्थित सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देउरमार के आश्रित ग्राम लामीखार में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया और स्कूल में बच्चों के शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास के […]
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना हजारी लाल खत्री ने घर पर लगवाया सोलर पैनल
मुंगेली, 04 दिसम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब केवल बिजली बचत का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव की कहानी बन रही है। योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनल के माध्यम से नागरिकों का घर रोशन हो रहा है। आम नागरिकों के घरों में सूर्य की किरणों से रोशनी […]
किसानों को 6636 करोड़ रुपए का मिला ब्याज मुक्त ऋण चालू खरीफ सीजन में प्रदेश के 14.96 लाख किसान हुए
रायपुर, 10 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में किसानों को 6636 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। ब्याज मुक्त ऋण वितरण से 14 लाख 96 हजार किसान लाभान्वित हुए है। यह जानकारी आज अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में […]


