कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/- संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को रोजगार संबंधी सुविधाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने हेतु “छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप” लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज करने के साथ-साथ शासकीय भर्ती, रिक्तियों की जानकारी एवं निजी क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप तथा रोजगार मेलों की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन 01 जनवरी 2024 के पूर्व का है, उन्हें अपना पंजीयन एप के माध्यम से अपडेट करना आवश्यक है। यह एप गूगल प्ले स्टोर तथा विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले में चलाया जा रहा शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने अभियान
सुकमा, 04 अगस्त 2025/sns/- जिले में शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकित स्थलों में पंजीयन किया जा रहा है।इसी […]
पीएम श्रम-योगी मानधन एवं एनपीएस योजना से होगा श्रमिकों को लाभ
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 फरवरी 2026/sns/- भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना‘‘ असंगठित श्रमिकों के लिए लागू की गई है। योजना के तहत हितग्राहियों के पंजीयन हेतु दो चरणों में विशेष पंजीयन शिविर प्रथम चरण दिनांक 15 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक शहरी क्षेत्रों एवं द्वितीय चरण 16 फरवरी से 15 […]
बस्तर ओलंपिक 2025 विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह
जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025/sns/- बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में दरभा, तोकापाल और जगदलपुर विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का […]


