कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/- गुरुघासीदास लोककला महोत्सव वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम आयोजन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोककला यथा लोकगीत, लोकगायन, लोकनृत्य (जैसेः- पंथी नृत्य, भरथरी परंपरागत लोक वाद्य) आदि में लोक कलाकारो के प्रतिभा को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित एवं विकास करने के उद्देश्य से योजना संचालित है। कार्यक्रम जिला स्तरीय आयोजन किये जाने के लिए 16 दिसंबर 2025 को सायं 5 बजे तक आदिवासी विकास विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं।


