कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/- संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को रोजगार संबंधी सुविधाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने हेतु “छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन एप” लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज करने के साथ-साथ शासकीय भर्ती, रिक्तियों की जानकारी एवं निजी क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप तथा रोजगार मेलों की सूचना प्राप्त कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन 01 जनवरी 2024 के पूर्व का है, उन्हें अपना पंजीयन एप के माध्यम से अपडेट करना आवश्यक है। यह एप गूगल प्ले स्टोर तथा विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 नवंबर को निजी क्षेत्र के 104 पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग, 11 नवंबर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 13 नवंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में चौहान इन्टरप्राइजेस दुर्ग, के 04 पद (अकाउन्टेंट के 2 पर, मार्केटिंग मैनेजर के 2 पद), स्क्वेयर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 100 […]
30071 किसानों से 1,57,155.72 मे. टन धान की खरीदी की गई
दुर्ग, 12 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 30071 किसानों से 1,57,155.72 मे. टन धान खरीदी हुई है जिसकी लागत राशि 37,266.41 लाख रूपए है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहुलियतें मिल रही है […]
कलेक्टर कार्यालय मुंगेली द्वारा लेखन सामग्री क्रय हेतु निविदाएं आमंत्रित
मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025/sns/- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कार्यालय मुंगेली द्वारा स्थानीय बाजार से लेखन सामग्री (स्टेशनरी) क्रय किए जाने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार निविदा अवधि संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 तक प्रभावशील रहेगी। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 […]

