मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025/sns/- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कार्यालय मुंगेली द्वारा स्थानीय बाजार से लेखन सामग्री (स्टेशनरी) क्रय किए जाने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के अनुसार निविदा अवधि संपूर्ण वित्तीय वर्ष 2025-26 तक प्रभावशील रहेगी। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 01 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 03 बजे तक कलेक्टर कार्यालय मुंगेली में खोला जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि क्रय की जाने वाली सामग्री की सूची एवं निविदा की शर्तें कलेक्टर कार्यालय मुंगेली के सूचना पटल पर चस्पा की गई हैं, जहाँ से इच्छुक आपूर्तिकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने सभी पात्र विक्रेताओं से निर्धारित समयावधि के भीतर निविदा प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वाराराष्ट्रीय स्तर का अविवाहित युवक-युवती, कात्यायनी एवं परित्यक्ता परिचय सम्मेलन
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वाराराष्ट्रीय स्तर का अविवाहित युवक-युवती, कात्यायनी एवं परित्यक्ता परिचय सम्मेलन📅 दिनांक: 16 नवंबर 2025 (रविवार)🕘 समय: प्रातः 9 बजे से📍 स्थान: विप्र भवन, समता कॉलोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़) कार्यक्रम का उद्देश्यसभी प्रकार के ब्राह्मण समाज (सरयूपारीय, कान्यकुब्ज, मैथिल, झीझोतीया, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगु, राजस्थानी, गौड़, पंजाबी आदि) के युवक-युवतियों हेतु एक […]
सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित
सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित रायपुर, 07 अगस्त 2025/ महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक अध्ययन दल 5 से 7 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में प्रवास पर रहा। […]
प्रोजेक्ट दस्तावेज, जिला प्रशासन का नवाचार
रायपुर, 26 फरवरी 2026/sns/-प्रशासनिक पारदर्शिता, शोध सुविधा एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर में प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में की गई है।इस पहल के अंतर्गत अविभाजित मध्यप्रदेश काल के ऐतिहासिक नियम-कानून, […]

