दुर्ग, 20 नवंबर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चैक दुर्ग में 21 नवंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 27 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जायेगी। जिसमें सर्विस एडवाईज, टेक्निशियन, मैनेजर, ड्राइवर, वासिंग बाॅय इत्यादि पद शामिल है। उक्त पदों हेतु वेतन 8 हजार से 30 हजार रूपए तक है तथा 10वी, बी.ई./डिप्लोमा, एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदार उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्रध्आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जिले के हस्तशिल्पियों से हुई रूबरू
रायपुर, 30 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जिले के प्रवास पर रही। इस दौरान वे जिले के हस्तशिल्पियों से रूबरू हुई और उनसे हस्तशिल्प से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डोंगरगढ़ एवं बोरतलाव में हस्तशिल्पियों से भेंट किया और शिल्पियों को अधिक विपणन करने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमती शालिनी […]
पोषण माह अंतर्गत कन्या भोज आयोजित कर पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में दी गई जानकारी
राजनांदगांव, 09 अक्टूबर 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम जंगलपुर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा अभिभावकों को स्थानीय उपलब्ध पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह सेक्टर शीतला माता के […]
भिलाईनगर विधानसभा में विकास कार्य के लिए 6.99 लाख रूपए स्वीकृत
दुर्ग, 20 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत तीन विकास कार्यों के लिए 06 लाख 99 हजार 838 रूपए की स्वीकृत दी है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी […]

