रायपुर, 30 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जिले के प्रवास पर रही। इस दौरान वे जिले के हस्तशिल्पियों से रूबरू हुई और उनसे हस्तशिल्प से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डोंगरगढ़ एवं बोरतलाव में हस्तशिल्पियों से भेंट किया और शिल्पियों को अधिक विपणन करने हेतु प्रोत्साहित किया। श्रीमती शालिनी राजपूत ने अधिकारियों को शिल्पियों को नियमानुसार वन विभाग से रियायती दर पर बांस एवं लकड़ी उपलब्ध कराने तथा उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती मिनी पाण्डे, सुश्री आयुषी पाण्डेय, प्रबंधक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड राजनांदगांव-दुर्ग श्री सीएस केहरि, सहायक ग्रेड-3 श्री राकेश देवांगन सहित अन्य कर्मचारी एवं हस्तशिल्पकार उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग की रणनीति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक अंजोर विजन के लघु, मध्यम और दीर्घकालीन लक्ष्यों पर व्यापक एवं गहन विमर्श मुख्यमंत्री ने कहा — लक्ष्य बड़े हैं, इसलिए कार्ययोजना ठोस […]
मुख्यमंत्री ने जिले को दी विकास कार्याें की बड़ी सौगात
बिलासपुर, 30 मार्च 2026/sns/-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर को विकास की नई दिशा देने महत्वपूर्ण सौगातें दी। इस अवसर उन्होंने अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित अटल परिसर में आयोजित समारोह में 26.93 करोड़ की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा इनमें […]
यातायात सुदृढ़ करने जिला प्रशासन ने समझाइश के बाद गुड़ाखु लाईन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की
राजनांदगांव, 07 जुलाई2025/sns/- राजनांदगांव शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की और कल […]


