रायपुर, 30 दिसम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाता है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाई रिस्क वाली महिलाओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह फोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जा रही है। अभियान के अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है, जिसका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या उंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित हो। प्रसव के 15 दिन पूर्व गर्भवती महिलाओं के घर प्रतिदिन मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि अभियान के तहत जिले के हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सहायता से कुल 46 हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया है। जिसमें विधि डायग्नोस्टिक द्वारा 20, सुन्दरा अस्पताल द्वारा 20 एवं राजनांदगांव डायग्नोस्टिक सेन्टर द्वारा 6 हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया।
संबंधित खबरें
उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा, 30 जुलाई 2025/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र चांपा द्वारा राईजिंग एण्ड एक्सीलेटरिंग एमएसएमई परफार्मेस के अंतर्गत चांपा के होटल रंगमहल में उद्योग एवं बैकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग संघ के पदाधिकारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, जिले अंतर्गत स्थापित बैंक के अधिकारीगण, उद्योगपति, चार्टड […]
पोषण पंचायतों को सक्रिय करते हुए विभिन्न गतिविधियों का करें आयोजन कलेक्टर
राजनांदगांव, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर […]
जिला पंचायत सी ई ओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की
राजनांदगांव, 19 जून 2025/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण […]

