मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि तीनों विकासखंडों में इसके लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा हेतु कुल 05 हजार 432 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार हेतु प्रधान पाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शीघ्र जमा करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 09 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी 2025/sns/- जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलमुला के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी. क्रमांक 542002004, ग्राम रोझनडीह एवं ग्राम पंचायत मेऊ के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन करने हेतु 09 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़ ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन […]
कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संग्रहित कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण तथा अनुपयोगी सामग्री के पृथक्करण हेतु स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मशीन तक कचरा लाने के लिए चौड़ी […]
81 ग्राम के स्वच्छाग्रहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट दवाइयों का किया गया वितरण
दुर्ग, 17 जुलाई 2025/sns/- जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के अध्यक्षता में जनपद पंचायत दुर्ग सभागार में स्वच्छाग्रही स्व सहायता समूह की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 81 ग्राम के लगभग 150 स्वच्छाग्रही उपस्थित हुए ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर-घर कचरा एकत्रीकरण कर रहे स्वच्छाग्रही समूह के […]


