मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि तीनों विकासखंडों में इसके लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा हेतु कुल 05 हजार 432 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार हेतु प्रधान पाठक अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में शीघ्र जमा करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर रायपुर में 23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
रायपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल […]
ई-रिक्शा बना गायत्री के स्वावलंबन का हमसफर, बनी लखपति दीदी
मोहला, 20 अगस्त 2025/sns/- केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव के साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैै। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की नित नई मिसाल पेश कर रही है। जिसकी एक बानगी ओटेबाधा की श्रीमती […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर 26 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर […]

