मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए प्रस्तावित नई गाइडलाइन दरों का विस्तृत अध्ययन, मूल्यांकन तथा अंतिम रूप देने से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा करना रहा। कलेक्टर ने प्रस्तावित गाइडलाइन के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने भूमि मूल्य निर्धारण, पंजीयन शुल्क की दरों तथा उपबंध लागू होने के पश्चात इन दरों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों पर विस्तृत विमर्श किया। कलेक्टर ने कहा कि गाइडलाइन दरों के आधार पर जिले में संपत्ति से संबंधित क्रय-विक्रय, राजस्व प्राप्ति एवं पंजीयन प्रकरणों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक प्रस्तावित संशोधन का वास्तविक परिस्थितियों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण किया जाए। इस दौरान पंजीयन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 17 दिसंबर 2025/राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को […]
खनिजों के अवैध परिवहन पर 08 वाहन जब्त
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कल और आज दो दिनों में 8 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया। उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण […]
किसानों के रकबा सुधार कार्य में लाए तेजी – कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव- बसों में यात्री और सड़क सुरक्षा पर कोताही बरतने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
सुकमा, 25 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को जिला स्तरीय विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिले में धान खरीदी व्यवस्था, अवैध कब्जा हटाने, सड़क सुरक्षा, उज्ज्वला योजना, नरेगा भुगतान सहित विभिन्न विषयों पर निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रव ने प्रत्येक विभाग को लक्ष्य आधारित कार्य संपादन के लिए स्पष्ट […]

