कोरबा, 14 नवंबर 2025/ssn/-देश के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बादाम के पौधे रोपित कर पौधे के सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव भी उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
सुशासन के नए मानक स्थापित मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में धमतरी जिले की कार्य प्रणाली की सराहना की
’धमतरी, 13 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में रविवार को आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के नए मानक स्थापित किए गए। बैठक में मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता, वर्क-डिसिप्लिन और परिणाम केंद्रित दृष्टिकोण का स्पष्ट संदेश प्रशासन को मिला। बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं
राजनांदगांव, 17 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। […]
26 दिसंबर को प्रत्येक ग्राम में होगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन
जांजगीर – चांपा, 27 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की नवीन योजना “विकसित भारत देश रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” दृव्ही बी जी राम जी के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु प्रदेश के सभी ग्रामों में 26 दिसंबर 2025 को विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। विशेष ग्राम सभा […]

