कोरबा, 14 नवंबर 2025/ssn/-देश के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बादाम के पौधे रोपित कर पौधे के सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव भी उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में
जगदलपुर, 28 जुलाई 2025/sns/- जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा निजी क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 अगस्त 2025 को संभावित है। ऐसे इच्छुक नियोजक जो अपने फर्म संस्था कार्यालय दुकान हेतु अपने रिक्त पदों की पूर्ति प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से करना चाहते हैं, वे रिक्तियों की जानकारी कार्यालय […]
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक विभागीय कार्यो की हुई समीक्षा
कोरबा, 04 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज एवं शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।कलेक्टर श्री वसंत […]
राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं में लगातार हो रहे विकासवित्त मंत्री श्री चौधरी ने किया जिला स्तरीय राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ, रजत जयंती की दी बधाई स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
रायगढ़, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की हार्दिक बधाई […]

