सुकमा, 06 नवम्बर 2025/sns/-जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में आज समय प्रातः 10 बजे से संध्या 05 बजे तक मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को निरूशुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन 20,000रू प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000रू प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक 6263329055, 8319799339 में संपर्क कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ सर्वांगीण प्रगति की दिशा में तेजी से अग्रसर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठियातीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का हुआ भव्य समापन सांसद श्री राठिया ने उत्कृष्ट विभागों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
रायगढ़, 05 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]
जिला इन्क्यूबेशन सेंटर हेतु विकास भागीदार एजेंसी चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
रायगढ़, 26 जुलाई 2025/sns/- रायगढ़ जिले में जिला इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए विकास भागीदार एजेंसी के चयन हेतु प्रस्ताव जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी, रायगढ़ कार्यालय द्वारा आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एजेंसियों को दिनांक 25 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक मुहरबंद लिफाफे में अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी […]
ई-ऑफिस के माध्यम से चलेंगी फाइलें कलेक्टर ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश
सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में फाइलों का संधारण एवंकार्यालय द्वारा किये जाने वाले समस्त पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके परिपालन में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने सर्व कार्यालय प्रमुख को निर्देशित किया है कि वे आज से ही कार्यालयीन फाइलों का संधारण एवं […]

