सुकमा, 06 नवम्बर 2025/sns/-जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में आज समय प्रातः 10 बजे से संध्या 05 बजे तक मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को निरूशुल्क रहने और खाने की सुविधा के साथ अच्छा वेतन मिलेगा। सुपरवाइजर 50 पद हेतु आयु 21 से 35 वर्ष, योग्यता स्नातक, वेतन 20,000रू प्रति माह होगा और मोबाइल असेंबली लाइन ऑपरेटर 1000 पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000रू प्रति माह होगा। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में दूरभाष क्रमांक 6263329055, 8319799339 में संपर्क कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह 2025 छाया चंद्राकर के लोक गायन का छाया जादूलोक गायिका छाया चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की लोक परम्परा और संस्कृति को किया
रायगढ़, 03 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के 7 वें दिन के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ लोकगायिका छाया चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से लोकसंगीत का ऐसा सुरमयी वातावरण रचा कि दर्शक झूम उठे। उनकी सुरीली आवाज़ और मधुर लोकधुनों ने एक ओर श्रोताओं को लोक परंपरा की गहराइयों में उतारा, […]
बस्तर में नक्सल समर्पण की ऐतिहासिक गूंज कवर्धा ने गृहमंत्री विजय शर्मा का किया भव्य स्वागत और अभिनंदन
कवर्धा, 20 अक्तूबर 2025/sns/- भारत वर्ष के इतिहास में छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब रिकॉर्ड स्तर पर सर्वाधिक 210 सशस्त्र नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर शांति की राह चुनी। बस्तर में इस ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चात में प्रदेश के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर शहर […]
जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर
राजनांदगांव, 30 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक ली तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना अंतर्गत […]

