सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत स्वायत संगठन ‘‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)’’ द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश AISSEE-2026 परीक्षा जनवरी 2026 में लिया जाना संभावित है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के निवासियों को एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in/ एनटीए डाॅट एसी डाॅट इन अथवा https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ एक्जाम्स डाॅट एनटीए डाॅट एसी डाॅट इन/सैनिक स्कूल सोसायटी में 30 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आनलाइन आवेदन भरना होगा, जिसका परीक्षा फीस 31 अक्टूबर तक भुगतान किया जा सकता है। सामान्य, ओबीसी (नाॅन क्रिमेलियर), रक्षा और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के परीक्षार्थी के लिए परीक्षा फीस 850 रूपए तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परीक्षार्थी के लिए 700 रूपए परीक्षा फीस निर्धारित है। यह परीक्षा वैकल्पिक प्रश्न प्रणाली पर आधारित होगा। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर एनाउंस किया जाएगा। परीक्षा के 4 और 6 सप्ताह के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। यह जानकारी भारत सरकार के अधीन संचालित सैनिक स्कूल मेन्ड्राकलां अंबिकापुर की प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट https://sainikschoolambikapur.org.in/ सैनिक स्कूल अंबिकापुर डाॅट ओआरजी डाॅट इन का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पंडित उदय कुमार मल्लिक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन पर देंगे प्रस्तुति
रायगढ़, 28 अगस्त 2025/sns/- रायगढ़ में चल रहे 40वें चक्रधर समारोह के द्वितीय दिवस 28 अगस्त को कथक, ओडिशी, लोकगीत कर्मा गायन, भरतनाट्यम सहित हिन्दुस्तानी क्लासिकल वोकल प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इस अवसर पर रायगढ़ की कलाकार श्रीमती पूजा जैन कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। इसी तरह समारोह की अगली कड़ी में सुश्री […]
राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक
-दुर्ग जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 30 जनवरी को दुर्ग, 22 जनवरी 2026/sns/- शासन द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आगामी 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, […]
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 25 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यवसायिक संस्थानों जैसेकृआई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम., […]

