छत्तीसगढ़

पंडित उदय कुमार मल्लिक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन पर देंगे प्रस्तुति


रायगढ़, 28 अगस्त 2025/sns/- रायगढ़ में चल रहे 40वें चक्रधर समारोह के द्वितीय दिवस 28 अगस्त को कथक, ओडिशी, लोकगीत कर्मा गायन, भरतनाट्यम सहित हिन्दुस्तानी क्लासिकल वोकल प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इस अवसर पर रायगढ़ की कलाकार श्रीमती पूजा जैन कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। इसी तरह समारोह की अगली कड़ी में सुश्री राजनंदिनी पटनायक रायगढ़ द्वारा ओडिशी, श्रीमती प्रियंका सलूजा बिलासपुर द्वारा कथक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के सुनील मानिकपुरी द्वारा लोकगीत कर्मा गायन, डॉ.राखी रॉय भिलाई द्वारा भरतनाटयम, आगरा की सुश्री देविका देवेन्द्र एस मंगलामुखी द्वारा कथक एवं दिल्ली के पंडित उदय कुमार मल्लिक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *