सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, मूत्र में रक्त आना, पैरो में सूजन आना, चेहरों में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, रात्रि में जल्दी जल्दी पेशाब आना, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, मूत्र में प्रोटिन आना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के लक्षण होते है। इस प्रकार के लक्षण होने पर प्रतिदिवस जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आकर जांच एवं उपचार हेतु चिकित्सकीय सलाह ले सकते है। मरीजों द्वारा ऐसे लक्षण होने पर नजर अंदाज करने पर विभिन्न प्रकार के जटिलताएँ हो सकती है एवं गुर्दे की विफलता की संभावना बढ़ जाती है जिसकी वजह से बहुत प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसमें खून की कमी, केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का नष्ट होना, त्वचा का रंग परिवर्तित होना, रक्त में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाना जिससे हृदय को नुकसान होता है। अनिद्रा, पेरीकार्डिटिस, पेट में अलसर होना, प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना इस प्रकार की जटिलताएँ होती है। इसी प्रकार के मरीजों को हिमो डायलिसिस कराने की संभावना बढ़ जाती है। उल्लेखनीय है कि कोई भी मरीज जिनका डायलिसिस उच्च संस्था या किसी भी निजी संस्था में हो रही है, ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के डायलिसिस कक्ष में अपना आधार कार्ड लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 6267317316, 9329205242 पर संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
राजनांदगांव, 20 दिसम्बर 2025/sns/- जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी […]
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन ’’छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव’’ के अवसर पर जिला एवं परियोजना स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, नैला में बालिका सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम […]
आगामी त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली क़ानून व्यवस्था की बैठक सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बलौदाबाज़ार, 25 सितंबर 2025/sns/- आगामी त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने मंगलवार को कानून व्यवस्था के संबंध में विभिन्न विभागों की बैठक ली। दुर्गा पूजा और विजयादशमी के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर सोनी ने कहा कि आम जनता की […]

