बीजापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- जिला परिवहन कार्यालय बीजापुर में अनावश्यक कागजों, फाइल्स को कम करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में LL Applications का विभागीय नियमानुसार विनिष्टीकरण करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके परिपालन में कार्यालय में वर्ष 2017 से 2024 तक 10380 आवेदनों को छाँटा गया है। जिसका अनुमानित वजन 100 किलोग्राम है के विकय हेतु जिला बीजापुर के रद्दी क्रेताओं से 30 सितम्बर 2025 सायं 5ः30 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है तथा इच्छुक रद्दी केता उक्त संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा किसानों के ई केवायसी फसल बीमा पंजीयन आदि की ली जानकारी
धमतरी, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आजकृषि, पशुधन विकास, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की अलग-अलग बैठक ली। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, ब्लाक अधिकारी विशेषज्ञ उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की योजना के क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग के […]
एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से सतर्क रहें सुरक्षित रहें
जगदलपुर, 21 नवंबर 2025/sns/- कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है। इस दिशा में […]
जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित
कोरबा, 31 मार्च 2026/sns/- जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी शुरू की गई है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी द्वारा अभियान की गंभीरता को देखते हुए आदेश जारी कर […]

