छत्तीसगढ़

अन्य राज्यों में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार करने अस्पतालों की सूची जारी

बीजापुर, 25 सितंबर 2025/sns/- जिले वासियों को सीमावर्ती राज्यों में आयुष्मान कार्ड से बेहतर उपचार करने के लिए निजी अस्पतालों की सूची हेतु लिंक जारी की गई है। बीजापुर जिले के कई मरीज एवं परिजन आयुष्मान कार्ड वाले अस्पतालों से अनभिज्ञ होने के कारण बहुत से परेशानियों का सामना करते है। ज्यादातर वारंगल, हैदराबाद, महाराष्ट्र एवं विशाखापटनम इलाज के लिए जाते हैं वे मरीज एवं उनके परिजन

https://hem.nha.gov.in पर लॉगइन कर सभी अस्पतालों की सूची देख सकते हैं। लिंक खोलने के पश्चात

find hospital ऑप्शन में जाकर अस्पलात का नाम या जिले के नाम से अस्पलात की सूची देख सकेंगे अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 14555/104 पर सम्पर्क कर सकते है। जिसकी विस्तृत जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *