अम्बिकापुर, 09 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बच्चों में कफ सिरप के उपयोग हेतु एडवाइजरी जारी की गई है तथा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा भी भारत सरकार द्वारा बच्चों में कफ सिरप के उपयोग हेतु जारी एडवाइजरी का पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने जिले में संचालित समस्त अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक एवं औषधि प्रतिष्ठानों को पत्र जारी कर बच्चों में एडवाइजरी एवं कोल्ड मेडिकेशन का औचित्यपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने कहा है। पालन नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
जन्मतिथि में त्रुटि से छात्रा को हो रही परेशानी सुधार की लगाई गुहारबघेरा वार्ड में जल निकासी की समस्या से परेशान नागरिक नाली का पानी भरने से बीमारियों का खतराजनदर्शन में 137 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग, 21 जुलाई 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र […]
परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड मालवाहन और क्षमता से अधिक सवारी वाहनों पर की गई कार्रवाई, 1 लाख 90 हजार 500 रूपए जुर्माना लगाया
कवर्धा, 08 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग के दुर्ग उड़नदस्ता दल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व दुर्ग के उप निरीक्षक श्री ओमकांत मिश्रा ने किया।जिला परिवहन अधिकारी श्री एमएल साहू ने बताया […]
प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस
अंबिकापुर, 30 दिसंबर 2025/sns/- जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हर माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस भी मनाया जाएगा। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में मजबूती आएगी तथा योजना से संबंधित समस्याओं का निराकरण […]

