बीजापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- RAMP योजना के अंतर्गत जिले के MSME उद्यमियों तथा जिले में उद्योग स्थापित करने वाले संभावित उद्यमियों एवं बैंकर्स के मध्य “उद्योग- बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 26 सितम्बर को कार्यालय जिला पंचायत के सभाकक्ष क्रमांक -02 में प्रातः 10 बजे सेे अपरान्ह 4ः30 बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला में विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण योजनाओं की जानकारी, MSME शाखाओं से संबंधित वित्तीय समस्याओं का समाधन, क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं CGTMSE, PMEGP आदि की जानकारी, उद्यमियों और बैंकर्स के मध्य प्रत्यक्ष संवाद, महिला उद्यमियों एवं SHG हेतु विशेष मार्गदर्शन, बीजापुर जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर में एवं मो. नम्बर 8435558175 से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बीजापुर के 5722 से अधिक पीएम आवास का होगा भूमिपूजन एवं गृह प्रवेश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों गुदमा के माड़वी समबारू को मिलेगी खुशियों की चाबी
बीजापुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत गृह प्रवेश और भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में 1 नंवबर को नया रायपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय राज्योत्सव त्सव कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल […]
“प्रोजेक्ट आँगन” के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल सभा एवं पालक सत्र का आयोजन
रायपुर, 07फरवरी 2026/sns/- जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आँगन” के अंतर्गत परियोजना आरंग के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल सभा एवं पालक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ पालकों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के […]
भवन मरम्मत के लिए दुकान खाली कराने आवेदक ने जनदर्शन में लगाई गुहार
दुर्ग, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। […]

