मुंगेली, 29 नवंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की संदर्भ तिथि पर निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में कार्यों की सतत निगरानी एवं त्वरित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार एस.आई.आर. से जुड़े कार्यों हेतु जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर 07755-299049 जारी किया गया है। साथ ही आवश्यक समन्वय और शिकायत समाधान के लिए कंट्रोल रूम एवं संबंधी मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मोहन उपाध्याय एवं श्री जे.एस.ध्रुव सहित जिला स्तरीय तकनीकी दलों की प्रातः 06 से 10 बजे, प्रातः 10 से दोपहर 02 बजे, दोपहर 02 से शाम 06 बजे तक और शाम 06 बजे से रात 10 बजे तक शिफ्टवाइज ड्यूटी लगाई गई है।


