कोरबा, 24 नवंबर 2025/sns/- जिले के पाली ब्लॉक के अंतिम छोर से लगे ग्राम सिस की कृषक मंगली बाई इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य खेती-किसानी के कार्यों में मिल-जुलकर सहयोग करते हैं। परिवार के सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 102 क्विंटल धान की बिक्री कर परिवार को अच्छी आमदनी हुई थी। समय पर मिले भुगतान ने खेती को मजबूती देने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को भी स्थिर किया। इस समय खेतों में धान कटाई के कार्य जारी हैं और मंगली बाई अपने परिवार के साथ फसल का मूल्यांकन कर रही हैं। घर के आंगन में मिंजाई का काम चल रहा है और पूरे परिवार के चेहरों पर इस वर्ष की खरीदी को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। मंगली बाई ने बताया कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीद पाईं। साथ ही परिवार की दैनिक जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी उन्हें उम्मीद है कि धान खरीदी से बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान, और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन ने किसानों के बीच भरोसा और उत्साह बढ़ाया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सरसीवा क्षेत्र के स्कूल, हॉस्पिटल, तहसील का निरीक्षण कर कामकाज को जांचा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसीवा क्षेत्र के स्कूल, हॉस्पिटल, तहसील ऑफिस और सहकारी कृषि समिति केंद्र के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जांचकर जायजा लिया तथा अधिकारी, कर्मचारी, नर्स, डॉक्टर आदि को अपने कार्य को अच्छे से निरंतर करते […]
शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
बलौदाबाजार, 24 मार्च 2026/sns/-पंजीयन विभाग द्वारा राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।मार्च माह के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पंजीयन कार्य 28 मार्च अंतिम शनिवार, 29 मार्च अंतिम रविवार एवं 31 मार्च महावीर जयंती को भी जिले […]
दीदी के गोठ, संघर्ष से सफलता तक की सच्ची कहानी एपिसोड 05 का हुआ सीधा प्रसारण
बीजापुर, 13 दिसंबर 2025/sns/- नई चेतना 4.0 जेंडर कैंपेन थीम पर आधारित रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” के विशेष एपिसोड-05 का सीधा प्रसारण जिला पंचायत के सभा कक्ष से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानियों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिला समूहों के कार्य, आत्मनिर्भरता, आजीविका संवर्धन और जेंडर […]


