कोरबा, 24 नवंबर 2025/sns/- लोकतंत्र की बुनियाद को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जोर-शोर से जारी है। जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में यह अभियान सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के भाग क्रमांक 176 में बीएलओ श्रीमती मालती सारथी और मितानीन द्वारा लगातार घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को गणना पत्रक दिए जा रहे हैं। श्रीमती सारथी न केवल फार्म प्रदान कर रही हैं, बल्कि उनमें भरी जाने वाली आवश्यक जानकारी तथा संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में भी मतदाताओं को विस्तार से समझा रही हैं। साथ ही वह मतदाताओं की समस्याएं भी सुन रही हैं और उनका समाधान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिससे नागरिक आसानी से उनसे जानकारी प्राप्त कर सकें। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावशाली बनाना है।
संबंधित खबरें
जल जीवन मिशन के तहत कार्य में लापरवाही पर 10 ठेकेदारों को कलेक्टर ने किया ब्लैक लिस्टेड
जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025/sns/- बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री हरिस एस ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री हरिस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 10 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया […]
उच्च श्रेणी शिक्षा हेतु केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना संबंध में अधिसूचना जारी
कोरबा, 29 जुलाई 2025/sns/- भारतीय वृक्षारोपण प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु में कृषि-निर्यात और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र में 02 वर्ष के एआईसीटीई अनुमोदित स्नातकोत्तर कार्यक्रम अंतर्गत पीजीडीएम इन एग्रीबिजनेस एंड प्लांटेशन मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग एंड बिजनेस मैनेजमेंट एवं एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट एंड बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स प्रदान करता है।यह संस्थान भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय नई दिल्ली […]
एक पेड़ मां के नाम के तहत 15वीं वाहिनी भारत रक्षित छसबल, धनोरा में वृक्षारोपण किया गया
बीजापुर, 18 जुलाई 2025/sns/- श्री प्रशांत अग्रवाल भापुसे उप पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिण रेंज बस्तर, के मार्गदर्शन एवं श्री मयंक गुर्जर भापुसे सेनानी, 15वीं वाहिनी, (भा.र.) छसबल धनोरा जिला-बीजापुर के द्वारा 15वीं वाहिनी बीजापुर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विशेष अतिथि के रूप में डीआईजी श्री […]

