मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को जिला कलेक्टोरेट में अनुकंपा नियुक्ति अंतर्गत नियुक्त पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र सुकली के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक गिरिराज सिंह राजपूत का शासकीय सेवा के दौरान 27 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था, जिसके उपरांत उनकी श्रीमती अमिता राजपूत को जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा एवं शासन के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्हें अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह वाहन चालक कौशल प्रसाद साहू का निधन होने पर उनके पुत्र श्री शुभम साहू को आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिलेभर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल मेला का आयोजन
अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बाल मेला (चित्रकला) का आयोजन किया गया।आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्नों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से […]
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतगर्त जिला पंचायत की स्थायी समिति की बैठक आयोजित
कवर्धा, 24 जून 2025/sns/- जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल ने की। इस बैठक में समिति के सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल विकास परियोजना, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शसक्तीकरण एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी […]
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 19 जून 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने की अंतिम 29 जुलाई 2025 निर्धारित है। परीक्षा तिथि 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कबीरधाम जिले के अंतर्गत स्थित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी प्राथमिक विद्यालयों […]


