मुंगेली, 25 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को जिला कलेक्टोरेट में अनुकंपा नियुक्ति अंतर्गत नियुक्त पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) मुंगेली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र सुकली के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक गिरिराज सिंह राजपूत का शासकीय सेवा के दौरान 27 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था, जिसके उपरांत उनकी श्रीमती अमिता राजपूत को जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा एवं शासन के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्हें अंतिम नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह वाहन चालक कौशल प्रसाद साहू का निधन होने पर उनके पुत्र श्री शुभम साहू को आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रसर
रायपुर, 16 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन एवं बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रयासों से अब प्रदेश सब्जि उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। बता दें कि पहले जहां किसान केवल धान की खेती के भरोसे […]
वित्तीय साक्षरता सप्ताहः ग्रामीण अंचलों तक पहुंची सुरक्षित बैंकिंग की मुहिमकेवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” थीम पर चला व्यापक जागरूकता अभियान
रायगढ़, 16 फरवरी 2026/sns/- वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत लीड बैंक कार्यालय द्वारा रायगढ़ में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस वर्ष की थीम ’’केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर आपका पहला कदम” पर आधारित थी, जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित बैंकिंग इकोसिस्टम को मजबूत करना रहा।इस दौरान जिले भर में […]
झींगा पालन की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला झींगा पालन के लिए 5 गांवों का किया गया चिन्हांकन बढ़ेगी किसानों की आय
सुकमा, 14 जुलाई 2025/sns/- सुकमा जिला अपनी जैव विविधता और भौगोलिक परिस्थितियों लिए राज्य के साथ साथ संपूर्ण देश में प्रसिद्ध है। सुकमा जिला अब न केवल परंपरागत खेती तक सीमित है वरन नई समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाते हुए प्रगति की ओर अग्रसर है। यहां के ग्रामीण अंचल में छोटे बड़े तालाब बहुतायत में […]

