कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा माह नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होना संभावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाना है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में 24 सितम्बर 2025 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या गूगल लिंक से अपनी जानकारी भेज सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
नियद क्षेत्र में सुशासन परिसर का करें निर्माण- कलेक्टर श्री अमित कुमार
सुकमा, 02 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार ने नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा के सभाकक्ष में आयोजित की। बैठक में नियद क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। इस […]
मिशन वात्सल्य संविदा भर्ती का 13 नवंबर को होगा कौशल परीक्षा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2025/SNS/- महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु पात्र सूची में शामिल अभ्यर्थी कौशल परीक्षा में शामिल होंगे।अभ्यर्थियों के मेरिट सूची में प्राप्तांको के वरीयता के आधार पर 1.5 में कौशल परीक्षा हेतु 13 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास […]
स्वरोजगार स्थापित करने हेतु उद्यमिता जागरूकता शिविर में युवाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
जगदलपुर, 07 जुलाई 2025/sns/- युवाओं को स्वरोजगार की ओर आकर्षित करने हेतु सोमवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल जगदलपुर में एक दिवसीय उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर का आयोजन क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के द्वारा किया गया है। उक्त जागरूकता शिविर में आईटीआई सहित पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों को विभाग में […]

