जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्लास्टिक इंजीनियरिंग के निःशुल्क कोर्स संचालित किया जा रहा है। ये कोर्स केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। उक्त कोर्सेस में 6 महीने के कोर्स, 3 वर्षीय डिप्लोमा और 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन सभी कोर्सेस की पढ़ाई पूर्णतः निःशुल्क होगी। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद इन युवाओं को देश की अग्रणी संस्थाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षण के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रजत महोत्सव पर पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन,2 लाख से अधिक स्कूली छात्रों ने किया वाचन
बलौदाबाजार, 29 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग के 70 हाई स्कूल, 134 हायर सेकण्डरी, 466 पूर्व माध्यमिक शालाओं तथा 888 प्राथमिक शालाओं सहित अशासकीय शालाओं एवं विभागीय कार्यालयों में पुस्तक वाचन, स्पीड रीडिंग, दिवार प्रतियोगिता का […]
शासकीय सेवकों के प्रोफाईल अपडेशन (ई केवाईसी) का कार्य 30 सितम्बर तक किया जाएगा पूर्ण
अम्बिकापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि विभाग के अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों का प्रोफाईल इंप्लॉय कॉर्नर एप अथवा इंप्लॉय कार्नर पोर्टल के उपयोग हेतु जानकारी अद्यतन किया जाना है। प्रोफाईल अपडेशन (ई केवाईसी) का कार्य 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाना है। (ई केवाइसी) का कार्य की पूर्णता का प्रमाण-पत्र […]
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा सहकारी समितियों के प्रबंधक प्रगतिशील कृषकों हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 12 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सरगुजा एवं सूरजपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, प्रगतिशील कृषक, प्राधिकृत अधिकारी सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में पैक्स समितियों के […]


