मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत जिले के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पहुुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 133 ग्रामों को ‘‘हर घर जल’’ ग्राम घोषित कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है। शेष ग्रामों में भी जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य को पूर्ण कर हर घर जल ग्राम घोषित किया जाएगा। पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि अब तक जिले के 216 ग्रामों के 01 लाख 48 हजार 836 परिवारों को नल कलेक्शन दिया जा चुका है और स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। जिले के सभी 674 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि ग्राम भीमपुरी, सेतगंगा, तरवरपुर, दुल्लापुर, बीजातराई, भीमपुरी और छटन में से कुछ ग्रामों में हर घर जल प्रमाणीकरण पूर्ण कर लिया गया है, वहीं कुछ ग्रामों में जल प्रदाय किया जा रहा है। शेष ग्रामों के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीजीपीएससी ने जारी किए दिशा–निर्देश, परीक्षा से 15 मिनट पहले बंद होगा गेट
मोहला, 20 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आगामी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य […]
जिला स्तरीय समन्वयक एवं एम आई एस सहायक के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 20 सितम्बर 2025/sns/- अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानदेय आधार पर जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के […]
नवोदय विद्यालय बीजापुर में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
बीजापुर, 07 अगस्त 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीजापुर में कक्षा 11वीं के (वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाईन तथा ऑफ लाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के लिए वेबसाईड https://forms.gle/X1eRDgVfE8pnmW6J7 पर या ऑफलाइन माध्यम से […]

