छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय समन्वयक एवं एम आई एस सहायक के  पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति  आमंत्रित     

जांजगीर-चांपा, 20 सितम्बर 2025/sns/- अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानदेय आधार पर जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के 01-01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र आवेदकों की सूची तैयार कर ली गई है। उक्त सूची के परिप्रेक्ष्य में कोई भी आवेदक यदि दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह अपने प्रमाणित दस्तावेजों सहित 22 सितम्बर 2025 को दोपहर 03 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *