छत्तीसगढ़

जिला रोजगार कार्यालय में 23 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन     

जांजगीर-चांपा, 20 सितम्बर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 23 सितम्बर  2025 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के दो नियोजक वेदांता स्कील स्कूल बाल्को कोरबा द्वारा सिलाई मशीन ऑपरेटर के 40 पद, फीटर 40 पद, वेल्डर 40 पद, होटल मैनेजमेंट के 40 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमि.चांपा द्वारा ब्रांच मैनेजर के 03 पद सहायक बॉच मैनेजर के 05 पद, एवं ऑफिस एक्जीक्यूटिव के 05 पदों भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वी से स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13 हजार से 40 हजार रु. प्रतिमाह दिया जावेगा। ब्रांच मैनेजर पद हेतु अनुभवी को प्राथमिकता दी जावेगी। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र कोरबा व जॉजगीर चांपा जिला रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *