मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 03 निजी कंपनियों द्वारा कुल 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में केयर टेकर, नर्सिंग, फील्ड आफिसर, एग्रीकल्चर आफिसर, बीमा सखी और एडवाईजर आदि के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, जीडीए, नर्सिंग तथा बीएससी एग्रीकल्चर आदि निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर अद्यतन स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करने की अपील
राजनांदगांव, 08 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026) के तहत गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की तिथि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम को […]
कलेक्टर ने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता पर समाज कल्याण उप संचालक श्री बी.एम. बेक के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर श्री पवन कोसमा को सौंपा अस्थायी प्रभार
जांजगीर-चांपा, 19 जून 2025/sns/ – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने समाज कल्याण विभाग जांजगीर-चांपा में पदस्थ उप संचालक श्री बेलारमिन बेक को विभागीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और निरंतर अनुपस्थिति के चलते उनके प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार से पृथक करते हुए उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर श्री पवन कोसमा को उप संचालक समाज कल्याण का […]
डाक विभाग करेगा सुकन्या चेलेंजेस बैडमिन्टन ट्राफी का आयोजन
बिलासपुर, 7 अक्टूबर 2025/sns/- डाक विभाग द्वारा सुकन्या चेलेंजेस बैडमिन्टन ट्राफी का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा। खेल का आयोजन दुर्ग संभाग में होगा, जिसमें सभी जिले के प्रतिभागी भाग ले सकते है। इसमें केवल 13 वर्ष तक आयु के बालक एवं बालिका भाग ले सकती है। खेल में भाग लेने के […]

