छत्तीसगढ़

राज्य स्तर के कृषि अधिकारी ने किया जिले के कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण

मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- कृषि विभाग रायपुर के संचालक श्री राहुल देव के निर्देश पर कृषि संचालनालय रायपुर के उप संचालक श्री चिरंजीवी सरकार ने विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा एवं संग्रहण केन्द्र मुंगेली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सेवा सहकारी समिति पंडरभट्ठा में स्टॉक मिलान में अनियमितता पर संबंधित सेवा सहकारी समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 02 दिवस के भीतर अनियमितता को दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि मुंगेली श्री एम.आर. तिग्गा, जिला विपणन अधिकारी मुंगेली श्री मनोज यादव, सी.सी.बी. नोडल अधिकारी मुंगेली श्री संतोष सिंह ठाकुर, सहायक संचालक कृषि कार्या संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर श्री अशोक सिंह बनाफर, सहायक संचालक कृषि मुंगेली श्रीमती ललिता मरावी, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली श्री सुभाष सोनी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री के.एल. मनहर, श्री के.पी. घिडोरे, जिला उर्वरक निरीक्षक मुंगेली श्री एम.एल. कुर्रे, श्री राजेश साहू और ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री डी.के. भास्कर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *