छत्तीसगढ़

गौ सेवा संकल्प अभियान गायों की सेवा और संरक्षण हेतु किसान हो रहे जागरूक

मुंगेली, 09 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गौ सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है।
अभियान के तहत ग्रामों में गौ चौपाल का आयोजन कर गौ मित्रों का पंजीयन किया जा रहा है। साथ ही घुमंतू पशुओं को उनके मालिकों को सौपने तथा गॉव में पशुओं के रखने की व्यवस्था की भी जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के माध्यम से गायों की सेवा और संरक्षण के लिए किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं, जिससे गाय गोद लेने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिले में अब तक 04 हजार 429 पशुओं में टैगिंग तथा 865 रेडियम बेल्ट लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *