मुंगेली, 02 सितम्बर 2025/sns/- पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रमतला में डायरिया के कुछ मामलों की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं एसडीएम पथरिया रेखा चंद्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिदबीदा की स्वास्थ्य टीम द्वारा त्वरित निरीक्षण एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि ग्राम रमतला में डायरिया के कुल 15 मरीज पाए गए हैं, इनमें से 12 मरीजों का उपचार उनके घर पर दवाइयों के माध्यम से किया गया, जिनकी स्थिति अब पूर्णतः सामान्य है। शेष मरीजों की स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज जारी है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य अमले द्वारा ग्राम में मेडिकल कैंप लगाकर लगातार मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ग्राम में 24X7 मेडिकल टीम तैनात की गई है, जो नियमित रूप से मरीजों का फॉलोअप कर रही है। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, उबालकर पानी पिएं और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य अमले से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
एस आई आर शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य को पूर्ण करने वाले 4 बीएलओ सम्मानित कलेक्टर ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र
रायगढ़, 25 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत जिले में गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। जिले में अब तक 98.23 प्रतिशत मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण किया जा चुका है। वहीं 63.38 प्रतिशत डिजीटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया […]
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य स्थायी समिति की बैठक संपन्न
अम्बिकापुर, 04 जुलाई 2025/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य स्थायी समिति की सभापति श्रीमती […]
संकट में सुरक्षा की सीख बाढ़ और क्लोरीन गैस रिसाव पर कोरबा में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल’’ नागरिकों को मिली आपदा से निपटने की उपयोगी जानकारी’
कोरबा, 26 सितंबर 2025/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आज जिले में दो महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल अभ्यासों का सफल आयोजन किया गया। इन अभ्यासों का उद्देश्य आमजन को आपदा व डूबने की स्थिति […]

