बलौदाबाजार, 26 अगस्त 2025/sns/- जिला कार्यालय में संचालित सम्पर्क केंद्र किसानों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। संपर्क केंद्र के समन्वय से किसान को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हुई।
विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत हिरमी निवासी किसान उमाशंकर साहू ने बताया कि विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत समिति में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा था । इस संबंध में उन्होंने सम्पर्क केन्द्र के हेल्पलाइन नंबर 9201899925 पर शिकायत दर्ज कराई थी।प्राप्त शिकायत पर संपर्क केन्द्र ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सहकारिता विभाग से समन्वय किया। विभागीय स्तर पर कार्रवाई उपरांत आवेदक को खाद उपलब्ध करा दिया गया।खाद प्राप्त होने पर श्री उमाशंकर साहू ने सम्पर्क केन्द्र एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

