बलौदाबाजार, 26 अगस्त 2025/sns/- जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलारी के सयुंक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 18 यूनिट रक्तदान से प्राप्त हुआ ।
बताया गया कि 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5 हो वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है। रक्तदान महादान है।
शिविर में डॉक्टर किस लाल बंजारे आदर्श शर्मा, अंशुल सिंग, राजेन्द्र कुमार घिर्रे , कृष्णा यादव ने जिला अस्पताल से आवश्यक सहयोग किया।



