अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिला सरगुजा के 416 चिन्हित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं विकासखण्ड अम्बिकापुर हेतु अम्बिकापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह सेंगर,विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रीति भगत, विकासखण्ड बतौली हेतु जनपद पंचायत बतौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण सिदार, विकासखण्ड सीतापुर हेतु जनपद पंचायत सीतापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री खुशबू शास्त्री,विकासखण्ड मैनपाट हेतु जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुबेर सिंह उरेती, विकासखण्ड लखनपुर हेतु जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह एवं विकासखण्ड उदयपुर हेतु जनपद पंचायत उदयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेदप्रकाश गुप्ता नोडल अधिकारी होंगे।
संबंधित खबरें
पायलेट प्रोजेक्ट के तहत स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कवर्धा, 29 जनवरी 2026/sns/-कृषि विभाग, कबीरधाम द्वारा पायलेट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल स्वायल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन आज 29 जनवरी 2026 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, कवर्धा एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बोड़ला में किया गया। यह कार्यक्रम उप संचालक कृषि, कबीरधाम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नेवारी के वरिष्ठ […]
यूपीएससी प्रीपरीक्षा उत्तीर्ण एसटी एससी अभ्यर्थियों को मिलेगा एक लाख का प्रोत्साहन राशि
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिम जाति […]

