अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिला सरगुजा के 416 चिन्हित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं विकासखण्ड अम्बिकापुर हेतु अम्बिकापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह सेंगर,विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रीति भगत, विकासखण्ड बतौली हेतु जनपद पंचायत बतौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण सिदार, विकासखण्ड सीतापुर हेतु जनपद पंचायत सीतापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री खुशबू शास्त्री,विकासखण्ड मैनपाट हेतु जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुबेर सिंह उरेती, विकासखण्ड लखनपुर हेतु जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह एवं विकासखण्ड उदयपुर हेतु जनपद पंचायत उदयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेदप्रकाश गुप्ता नोडल अधिकारी होंगे।
संबंधित खबरें
कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई को टाउन हॉल में
जगदलपुर, 21 जुलाई 2025/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय द्वारा कौशल तिहार 2025 का आयोजन 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को टाउन हॉल जगदलपुर (जिला पंचायत के सामने) सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें रोजगार मेला सह काउंसलिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में मीटर इंस्टॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, आदि पदों […]
कलेक्टर ने ली आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बीजापुर, 29 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बीजापुर के इन्द्रावती सभाकक्ष में आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षक-अधीक्षिकाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित सभी मण्डल संयोजक, अधीक्षक-अधीक्षिकाएं एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को […]
विशेष मेडिकल बोर्ड का आयोजन 9 दिसम्बर को
बलौदाबाजार, 02 दिसम्बर 2025/sns/-जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जाता है। बुधवार 10 दिसम्बर को शहीद वीरनारारण सिंह बलिदान दिवस का अवकाश होने के कारण विशेष मेडिकल बोर्ड का आयोजन 9 दिसम्बर 2025 मंगलवार को किया जा रहा है। इससे शासकीय सेवा में चयनित अभियार्थियों का […]

