सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले जिले के पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त 2025 तक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी. भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. में स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते है। पावती प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.tribal.cg.gov.in का विजिट कर अवलोकन व डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक जमा करने हेतु आग्रह किया है।
संबंधित खबरें
5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय
5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 27 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही […]
कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया सान देवड़ा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण
जगदलपुर, 05 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने शुक्रवार को बकावंड विकासखंड के सान देवड़ा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान भंडारण प्रक्रिया, समितियों से प्राप्त हो रहे धान के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।कलेक्टर श्री […]
पीएम आवास के रिक्त पदों पर हो रही भर्ती
रायगढ़, 30 अगस्त 2025/sns/- रायगढ़ जिले में पीएम आवास शाखा अंतर्गत रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज भर्ती के तहत अभ्यर्थियों के इंटरव्यू प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उनके निर्देशानुसार भर्ती में पारदर्शिता की दृष्टि से पूरे इंटरव्यू प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है।ज्ञात हो कि […]

