मुंगेली, 16 अगस्त 2025/sns /- देश की आज़ादी के 79वें वर्षगांठ पर पूरे जिले में हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात श्री पाण्डेय ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा के लिए सतत कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई, जिला पंचायत सदस्य श्री उमाशंकर साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 28 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के […]
शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण काउंसलिंग 26 जून से10 वीं पास माओवाद प्रभावित जिलों के मूल निवासियों मिलेगा सीधे प्रवेश
सुकमा, 19 जून 2025/sns/- शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग (30 सीटें), मेकॅनिकल इंजीनियरिंग (30 सीटें) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (60 सीटें) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इस […]
सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 15 अक्टूबर तक
बिलासपुर, 09 अक्टूबर 2025/sns/-खारंग जलाशय निषाद मछुवा सहकारी समिति मर्यादित सीस की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन 8 अक्टूबर को कर दिया गया है तथा सदस्यता सूची पर दावा-आपत्ति 15 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किया गया है। जारी सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर के कार्यालय, विकासखण्ड कोटा के कार्यालय, जिला […]

