मुंगेली, 16 अगस्त 2025/sns /- देश की आज़ादी के 79वें वर्षगांठ पर पूरे जिले में हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात श्री पाण्डेय ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा के लिए सतत कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई, जिला पंचायत सदस्य श्री उमाशंकर साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘सशक्त बालिका सशक्त समाज’ थीम पर जिलेभर में विविध कार्य क्रमों का हुआ आयोजन
’’कोरबा, 13 अक्टूबर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज जिलेभर में “सशक्त बालिका सशक्त समाज” थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस इस संदेश के साथ मनाया गया कि हर बालिका अपने भीतर अपार संभावनाएं और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। जिले की 40 ग्राम पंचायतों […]
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: गणेश कुमार साहू को बिजली बिल से मिली राहत
मुंगेली, 04 फरवरी 2026/sns/- प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर […]
स्वच्छता के संग स्वतंत्रता का उत्सव-’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विविध गतिविधियां
दुर्ग, 14 अगस्त 2025/sns/- जल शक्ति एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ साप्ताहिक कार्यक्रम 15 अगस्त, 2025 तक जिले में मनाया जा रहा है। इस अभियान की परिकल्पना सामुहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित […]


