सुकमा, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार एसपी श्री किरण चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी और जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक के मार्गदर्शन में आज सुकमा जिले में सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में छग राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, श्री विश्वविजय सिंह, नगर पालिका परिषद् के जनप्रतिनिधि, शिक्षा एवं खेल विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों ने दंतेवाड़ा चौक में भारत माता एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ की शुरुआत की। यह दौड़ दंतेवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मिनी स्टेडियम सुकमा में संपन्न हुई। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी कई स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का परिणाम है। यह स्वतंत्रता दौड़ हमें उन सेनानियों के योगदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है जहां राष्ट्रीय त्योहारों में जाति-पाति का भेदभाव नहीं होता और सभी राष्ट्रीय हित में सदैव तैयार रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दौड़ में विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए प्रतिभागियों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
मालयान वाहनों कोयला/फ्लाई एश (राख) के परिवहन हेतु दिशा-निर्देश जारी
अम्बिकापुर, 12 अगस्त 2025/sns/- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा सभी मालयान वाहनों कोयला / फ्लाई एश (राख) के परिवहन हेतु दिशा- निर्देश जारी किए गये हैं। जिसके अनुसार वाहनों को ओव्हरलोड नहीं किया जाएगा तथा ट्राली के साथ फ्री-बोर्ड बनाए रखा जाना चाहिए। लोडिंग के बाद, राख या कोयले को […]
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक डिजिटल क्रॉप सर्व और फार्मर रजिस्ट्री प्रगति लाने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 26 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष को छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि यह अवसर प्रदेश की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित […]
बिजली बिल से राहत श्री देवा शीष तिवारी को मिली बड़ी सुविधा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली ऊर्जा आत्म निर्भरता अब आ रहा बिजली बिल शून्य
जांजगीर-चांपा,03 नवम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के इस अभियान ने लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम बढ़ाया है।इसी क्रम में जांजगीर शहर […]

