सुकमा, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार एसपी श्री किरण चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी और जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक के मार्गदर्शन में आज सुकमा जिले में सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में छग राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, श्री विश्वविजय सिंह, नगर पालिका परिषद् के जनप्रतिनिधि, शिक्षा एवं खेल विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों ने दंतेवाड़ा चौक में भारत माता एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ की शुरुआत की। यह दौड़ दंतेवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मिनी स्टेडियम सुकमा में संपन्न हुई। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी कई स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का परिणाम है। यह स्वतंत्रता दौड़ हमें उन सेनानियों के योगदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है जहां राष्ट्रीय त्योहारों में जाति-पाति का भेदभाव नहीं होता और सभी राष्ट्रीय हित में सदैव तैयार रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दौड़ में विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए प्रतिभागियों को पारितोषिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करने पर ’अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान’
दुर्ग, 13 सितंबर 2025/ राज्य शासन ने सामाजिक समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा को स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ’’अखिल […]
शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 17 अक्टूबर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पालन घर के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने नगर से सभी स्वच्छता दीदीयों का […]
छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फहराया गया तिरंगा
बिलासपुर, 27 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, व छत्तीसगढ़ भवन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

