छत्तीसगढ़

जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि

सुकमा, 12 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त के मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है।
सुकमा जिले में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं तखतपुर विधानसभा के विधायक श्री धरमजीत सिंह होंगे। वे ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रतिवर्ष की भांति जिला मुख्यालय सुकमा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा सभी विभागों को 15 अगस्त के सफल और सुचारू क्रियान्वयन के लिए दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *