कवर्धा, 08 अगस्त 2025/sns/- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। वर्ष 2020 में प्रारंभ हुआ यह अभियान इस वर्ष अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गत पांच वर्षों में यह अभियान युवा वर्ग, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, समुदाय और जनसामान्य को जोड़ते हुए एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में उभरा है। इस अवसर को चिन्हित करते हुए 13 अगस्त 2025 को दिल्ली में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का स्मारक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो भौतिक एवं डिजिटल माध्यम से लगभग 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेगा। इस अवसर को सफल बनाने एवं जिला स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 01 से 31 अगस्त 2025 तक विशेषतः 13 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों एवं संस्थानों में नशा मुक्ति हेतु सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों आदि के माध्यम से निबंध, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन लेखन, रैली, संगोष्ठी जैसी प्रतियोगिताएं व रचनात्मक गतिविधियां होंगी। स्थानीय स्तर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के जरिए अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जहां अवसर और विश्वास हो वहां कोई कमी बाधा नहीं बनती उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 14 जुलाई 2025/sns/- विधायक कार्यालय कवर्धा में एक प्रेरणास्पद दृश्य देखने को मिला, जब उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा से ग्राम सरेखा निवासी दिव्यांग छात्र श्री केशराम साहू ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात केवल शिष्टाचार नहीं थी, बल्कि उस आभार की अभिव्यक्ति थी, जिसे एक संघर्षरत छात्र ने अपने जीवन में शिक्षा […]
वृद्धजनों के अधिकारों पर वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर आयोजित
रायगढ़, 19 नवम्बर 2025/sns/- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण […]
छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया […]

