धमतरी, 30 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के जोधापुर, सोरिद और हटकेशर वार्ड में पालना घर (क्रेश) संचालन के लिए कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती की जानी है। इसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय में आगामी 13 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता पद के लिए बारहवीं उत्तीर्ण अथवा 11 वीं बोर्ड (पूर्ववर्ती) होना अनिवार्य है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष और जिस केन्द्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी वार्ड की स्थानीय निवासी आवेदन के लिए पात्र होंगी। आवेदन के साथ संबंधित वार्ड पार्षद द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा। आवेदन पत्र कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना, धमतरी शहरी कार्यालय में जमा करना होगा।
संबंधित खबरें
नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसट्टी में स्वास्थ्य व जागरूकता की गूंज 19 कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच और 77 महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
सुकमा, 26 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़े सेट्टी ने एक नई मिसाल कायम की। यहाँ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में आयोजित ग्रामसभा में पंचायत प्रतिनिधियों, जिला पंचायत पदाधिकारियों और पिरामल फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर ग्रामीणों से महिला एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिविर […]
राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित रेबीज के प्रभावी उपचार और प्रबंधन पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
रायगढ़, 18 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए रेबीज से बचाव एवं रोकथाम विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य […]
आधार सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर कलेक्टर का जोर
सुकमा, 30 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी आधार ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आधार की नवीनतम सॉफ्टवेयर प्रणाली ‘यूनिवर्सल क्लाइंट’ के माध्यम से नामांकन एवं अपडेट प्रक्रिया […]


