धमतरी, 30 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के जोधापुर, सोरिद और हटकेशर वार्ड में पालना घर (क्रेश) संचालन के लिए कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती की जानी है। इसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय में आगामी 13 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता पद के लिए बारहवीं उत्तीर्ण अथवा 11 वीं बोर्ड (पूर्ववर्ती) होना अनिवार्य है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष और जिस केन्द्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी वार्ड की स्थानीय निवासी आवेदन के लिए पात्र होंगी। आवेदन के साथ संबंधित वार्ड पार्षद द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा। आवेदन पत्र कलेक्टोरेट के पीछे स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना, धमतरी शहरी कार्यालय में जमा करना होगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ
राजनांदगांव, 23 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट के कलेक्टर कक्ष में आज ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य होंगे तथा सभी नस्ती, फाईल एवं डाक ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने स्वयं ई-ऑफिस से […]
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को रायपुर 7 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु घर घर पहुंच रहे
बलौदाबाजार, 06 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची अद्यतन कार्य हेतु गहन पुनरीक्षण अभियान 4 नवम्बर से शुरू हो चुकी है। इसके तहत जिले में बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को फार्म वितरण आरंभ किया गया है। बूथ लेबल ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए घर-घर पहुंचने लगे हैं […]


