जांजगीर-चांपा, 25 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरकोट के आंगनबाड़ी केन्द्र 07 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है, जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक द्वारा आं.बा. सहायिका पद में दावा आपत्ति करना हो तो 04 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ मे स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोडने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
नए सिरे से भर्ती प्रारंभस्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा शिक्षक भर्ती के लिए 25, 26 और 27 अगस्त को होगा वॉक इन इंटरव्यू
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/sns/- कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा शुक्रवार को 36 शिक्षकों के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर इस विज्ञापन का अवलोकन किया […]
राष्ट्रीय गणित दिवस पर सुकमा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
सुकमा, 22 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा उत्प्रेरित कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन […]
सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में सेवा प्रदाता पदों के लिए अनंतिम वरीयता सूची जारी साक्षात्कार 26 जून को
महासमुन्द, 20 जून 2025/SNS/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुन्द में सेवा प्रदाता के 03 पदों साईको सोशल काउंसलर, केस वर्कर एवं कार्यालय सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अनंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु 26 […]

